कोरोनावायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन जारी है। इस बीमारी को रोकने के लिए गरीब भूखा-प्यासा घरों में है। लेकिन दूसरी और नेता लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला कर्नाटक का है। यहां टुमकुर जिले तुरुवेकेर में भाजपा के विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर समर्थक के बीच शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, कर्नाटक के तुरुवेकेरे से विधायक एम जयराम ने हाल ही में बेंगलुरु से 90 किमी दूर गुब्बी अपना जन्मदिन मनाया। लॉकडाउन के बावजूद इस बर्डे पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल दिखाई दिए। इतना ही नहीं लोगों को इकठ्ठा कर बिरयानी खिलाई।
विधायक जयराम के बर्थडे पार्टी की फोटो और वीडियो में उन्हें तो सफेद रंग के ग्लव्स पहने केक काटते देखा जा सकता है, लेकिन उनके पास बच्चों समेत बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने न तो मास्क पहने हैं, न सोशल डिस्टेंसिंग के किसी नियम को माना है।
Karnataka: BJP MLA from Turuvekere M Jayaram today celebrated his birthday with villagers in Gubbi taluk, Tumkur, during lockdown for prevention of COVID19 transmission. pic.twitter.com/nNSpPLTBmU
— ANI (@ANI) April 10, 2020
वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘10 अप्रैल को शाम पांच बजे तक राज्य में कोविड-19 के कुल 207 मामलों की पुष्टि हुई है।” विभाग ने बताया कि इनमें से छह रोगियों की मृ’त्यु हो चुकी है और 34 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसने कहा कि 167 सक्रिय मामलों में से 163 रोगी (एक गर्भवती महिला सहित) अस्पतालों में पृथक वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है।