असमः असम राज्य में एक अनोखा किस्सा सामने आया, जहां एक ऐतिहासिक मस्जिद की मीनार को बिना तोड़े दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। श्रमिकों की मदद से इस 100 साल पुरानी इस 2 मंजिला ऐतिहासिक मस्जिद की दीवारों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर नौगांव के पुरानीगुडम में स्थापित किया जा रहा है।
एक इंजीनियर ने बताया इस 100 साल पुरानी मस्जिद को नेशनल हाईवे से हटाकर नौगांव के पुराने इलाके में शिफ्ट किया जा रहा हैं। ये मस्जिद प्राचीन समय में बनी हुई है। मस्जिद 2 मंजिला मीनार की है। इंजीनियरों का कहना है कि राजमार्ग के चलते इस मस्जिद को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
Assam: Minaret of historic mosque being shifted to pave way for highway
Read @ANI Story | https://t.co/Dl5CKK84Nd pic.twitter.com/v3OPB56miD
— ANI Digital (@ani_digital) April 26, 2019
उनका कहना है इस पूरे काम में 100 से ज्यादा लोग शामिल है। इस काम को दो बार में पूरा किया जाएगा। मस्जिद को सुरक्षित तरीके से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। हरियाणा की एक कंपनी की मदद से इस पूरे काम को किया जाएगा। यह काम एक हाइड्रोलिक सिस्टम के तहत किया जाने वाला काम है।
Assam: Minaret of historic mosque being shifted to pave way for highway
Read @ANI Story | https://t.co/Dl5CKK84Nd pic.twitter.com/v3OPB56miD
— ANI Digital (@ani_digital) April 26, 2019
प्रशासन का कहना है कि नेशनल हाईवे के निर्माण के चलते मस्जिद के कारण काम में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के साथ बात करने के बाद मस्जिद को शिफ्ट किए जाने का काम शुरु किया। पास के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद वहां हिंदू मुस्लिम की एकता का प्रतीक है। इंजीनियरों का कहना है कि मस्जिद को शिफ्ट करने का काम 15-20 दिनों के भीतर पूरा हो जाएगा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक ये मस्जिद हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। शहर में 1950 में आए भीषण भूकंप के दौरान भी इस मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।