नई दिल्ली: एशियाई खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा की पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ हाथ मिलने का फोटो वायरल होने के बाद आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान आया है। उन्होने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद बंद कर दे तो हम (भारत) भी नीरज चोपड़ा जैसे बन जाएंगे।
दरअसल, जब सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत से पूछा गया कि क्या भारत-पाक सीमा पर ऐसा दिख सकता है जैसा नीरज चोपड़ा ने अपने पाक प्रतिद्वंद्वी के साथ किया तो उन्होंने कहा कि पहल उनकी (पाकिस्तान) तरफ से होनी चाहिए। उनको आतंकवाद रोकना है, अगर वो आतंकवाद रोकेंगे तो हम (भारतीय सेना) भी नीरज चोपड़ा बनेंगी।
Pehel unki(Pak) taraf se honi chahiye,unko atankwaad rokna hai, agar woh atankwaad rokenge toh hum(Army) bhi Neeraj Chopra banenge: Army Chief General Rawat on being asked if sportsmanship was on display at Indo-Pak border. Neeraj Chopra had reached out to his Pak competitor(5.9) pic.twitter.com/YV7Mne8ue0
— ANI (@ANI) September 6, 2018
बता दें कि एशियन गेम्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया था और उसके बाद उन्होंने इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के पास जाकर उससे हाथ मिलाया था। नीरज चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी।
Why I always say SPORT is the best ‘education’you can provide your child with! Teaches you sportsmanship,equality ,respect and most importantly humanity! If only some people can learn this from our champion athletes too!! Well done to @Neeraj_chopra1 on the ?for ?? ?? https://t.co/YhyaRfbI9u
— Sania Mirza (@MirzaSania) August 28, 2018
बुधवार को एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें सेनाध्यक्ष बिपिन रावत भी शामिल थे। इस दौरान सेनाध्यक्ष ने उपरोक्त बयान दिया।