बंगलोर । केरल की हिंदू लड़की ‘हदिया’ के लव जिहाद के मामले में जहाँ पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है वही अब कर्नाटक में भी एक इसी तरह का मामला सामने आया है। यहाँ एक हिंदू लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया की एक मुस्लिम लड़के ने उनकी बेटी को झाँसा देकर उसके साथ शादी कर ली। हालाँकि लड़की ने इन सभी आरोपो से इंकार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक के शिवमोग जिले के रहने वाले अरविंद हेगड़े की बेटी अनुषा हेगड़े, मैसूर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई कर रही थी। अरविंद हेगड़े ने पुलिस में शियकत दर्ज करते हुए आरोप लगाया की मैसूर के ही रहने वाले एक मुस्लिम शख़्स जावेद खान ने उनकी बेटी को झाँसा देकर उसके शादी कर ली। इस शादी को लव जहद का नाम देते हुए उन्होंने कहा की 17 दिसम्बर से अनुषा लापता है।
उनका आरोप है की 5 दिसम्बर को अनुषा उनके घर आयी थी। उस समय उसने बताया था कि जावेद उसके साथ मारपीट करता है और वह उसके अत्याचार से परेशान है। इसके बाद 17 दिसम्बर को जब वह शॉपिंग के लिए घर से बाहर निकली तो वापिस नही आयी। अरविंद का आरोप है की उस दिन जावेद भी शिवमोगा में था और उसी ने अनुषा को ग़ायब किया है। जावेद पेशे से सिविल इंजीनियर बताया जा रहा है।
हालाँकि शिवमोगा के एसपी अभिनाव खारे का कहना है की हमें हिंदू पिता की शिकायत मिली है। लेकिन महिला ने ज़बरन शादी करने से इंकार किया है। उसका कहना है की हमने अपनी मर्ज़ी से यह शादी की। फ़िलहाल पुलिस का कहना है की वो इस मामले की जाँच कर रही है। उधर कर्नाटक के कुछ हिंदुवादी संगठनो ने धमकी दी है की अगर मामले में पुलिस ने कार्यवाही नही की तो वह भी रिवर्स लव जिहाद शुरू करेंगे।