नई दिल्ली : सिविल सेवा परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएट हुए कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है, वहीं दूसरे नंबर पर अक्षत जैन हैं। तीसरे नंबर पर जुनैद अहमद का नाम आया है।
शुक्रवार की शाम जारी इस नतीजे में 759 उम्मीदवारों के नाम सरकारी सेवा के लिए भेजे गए हैं। वहीं 109 उम्मीदवारों के नाम वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। कुल 1994 उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इस बार के नतीजों में एक बार फिर सेज़कात फाउंडेशनका जलवा देखने को मिला है। यहां के 18 मुस्लिम लड़के-लड़कियों ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस और आईपीएस बनने का रास्ता साफ कर लिया है। वहीं ज़कात के सहयोग से यूपीएससी की तैयारी करने वाले यूपी के जुनैद अहमद ने आल इंडिया में तीसरी रैंक पाई है।
यूपीएससी के मेन्स एग्जाम में ज़कात के 27 मुस्लिम और दो क्रिश्चियन युवाओं ने कामयाबी हासिल की थी। जिसमे से 18 लड़के और 2 लड़कियों ने ये परीक्षा पास की है। इंटरव्यू पास कर आईएएस बनने वालों में एक क्रिश्चियन युवक भी है।
ये वो 18 लड़के-लड़कियां हैं जिन्होंने ज़कात की मदद से यूपीएससी की तैयारी की थी।
Successful Muslim Candidates for UPSC Result-2018
S.No. | Name | Ranks |
1. | JUNAID AHMAD | 3 |
2. | MOHD ABDUL SHAHID | 57 |
3. | GAUHAR HASAN | 137 |
4. | AMBUL SAMAIYA | 140 |
5. | SHAFQAT AMNA | 186 |
6. | REHANA BASHIR | 187 |
7. | SHAIKH MOHD ZAIB ZAKIR | 225 |
8. | SAYYED RIYAJ AHEMAD | 261 |
9. | BUSHARA BANO | 277 |
10. | MD JAWED HUSSAIN | 280 |
11. | MIRZA QADIR BAIG | 336 |
12. | BABAR ALI CHAGATTA | 364 |
13. | RENA JAMIL | 380 |
14. | MUHAMMAD SAJAD P | 390 |
15. | SHAHZAD ALAM | 398 |
16. | FARASH T | 421 |
17. | MUHAMMED ABDUL JALEEL | 434 |
18. | MOHAMMAD HASHIM | 448 |
19. | SHAHID AHMED | 475 |
20. | MD SARFARAZ ALAM | 488 |
21. | AYMAN JAMAL | 499 |
22. | ARSHI AADIL | 520 |
23. | ANSARI ZAID AHMED SAEED AHMED | 522 |
24. | ALI ABOOBACKER T T | 533 |
25. | FAISAL KHAN | 546 |
26. | BASHA MOHAMMED B | 565 |
27. | MD TAUSIF ULLAH | 597 |
28. | JITHIN RAHMAN | 605 |
29. | MOHAMMED MUSTAFA AEJAZ | 613 |
30. | MD SHAHID RAZA KHAN | 751 |
गौरतलब है कि जक़ात फाउंडेशन जक़ात (दान) के पैसों से चलता है। हालांकि पिछली बार ज़कात फाउंडेशन की ओर से कामयाब होने वाले युवाओं की संख्या 26 थी। लेकिन इस बार ये संख्या घटकर 18 पर रह गई है। इसके पीछे की वजह बताते हुए ज़कात फाउंडेशन के अध्यक्ष डाक्टर सैय्यद जफर महमूद ने बताया, इस बार यूपीएससी ने सीटों की संख्या घटा दी थी।
इस बार मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ़ 30 रही है। यानी कुल उम्मीदवारों में 3.95 फ़ीसद मुस्लिम उम्मीदवार सिविल सर्विस में चुने गए हैं। जबकि पिछले साल 2017 के रिजल्ट में 990 में 52 मुस्लिम उम्मीदवारों का चयन हुआ था। जबकि इसके पिछले साल सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजों में 1099 में 50 मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम आए थे। यानी साल 2017 में 5.25 प्रतिशत तो वहीं साल 2016 में ये प्रतिशत 4.55 रहा है।