
लंदन । शुक्रवार को जहाँ देश में 69वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया वही लंदन में हाउस ओफ़ लॉर्ड्स के सदस्य नज़ीर अहमद ने कश्मीर की आज़ादी के लिए ब्लैक डे मनाया। इस दौरान उनके समर्थकों के साथ कुछ भारतीयो की झड़प भी हुई। उधर कुछ ब्रिटिश नागरिक संगठनो ने नज़ीर का विरोध करते हुए उन पर पाकिस्तान प्रायोजित अजेंडा चलाने का आरोप लगाया।
न्यूज़ एजेन्सी एएनआइ के अनुसार शुक्रवार को लंदन में उस समय ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गयी जब नज़ीर अहमद अपने समर्थकों के साथ ब्लैक डे मनाना शुरू कर दिया। नज़ीर ने कश्मीर में भारत के कथित उत्पीड़न के विरोध में यह आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीर और ख़ालिस्तान की आज़ादी की माँग उठायी। नज़ीर एवं उनके समर्थकों ने सेंट्रल लंदन स्थित इंडियन हाई कमिश्नर के सामने यह विरोध प्रदर्शन किया।
जब भारतीय नागरिकों को यह बात चली तो वह काफ़ी मात्रा में मौक़े पर पहुँचे। इस दौरान उनकी नज़ीर समर्थकों के साथ झड़प भी हो गयी। दोनो पक्ष एक दूसरे से उलझ गए तो वहाँ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनको अलग किया। भारतीय प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लॉर्ड नजीर अहमद ब्रिटेन में पाकिस्तान प्रायोजित प्रदर्शन करवाने की फिराक में रहते हैं। कश्मीर और खालिस्तान की आजादी की मांग करते हैं मगर पाकिस्तान से आतंकवाद को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चुप्पी साध जाते हैं।
इस पहल में कुछ ब्रिटिश संगठन भी भारतीय नागरिक के समर्थन में दिखे। उन्होंने नज़ीर पर ब्रिटिश सिस्टम का मज़ाक़ उड़ाने का भी आरोप लगाया। बताते चले की लंदन में लॉर्ड नजीर काफी विवादास्पद व्यक्ति माने जाते हैं। कट्टरपंथी और इस्लामिक विचारों से गहरी सहानुभूति रखते हैं। उन पर लंदन में कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। अक्सर भारत के विरोध में लंदन उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन की कोशिश करते हैं।
Clashes erupted outside the Indian High Commission in London on India’s Republic Day as Lord Nazir Ahmed attempted to hold a “black day” protest, which was countered by many Indian and British groups. pic.twitter.com/ypbjnPo2n4
— ANI (@ANI) January 26, 2018
I am here today to tell Lord Nazir that they are asking for independence for my state of J&K but I want freedom from Pakistan sponsored terrorism, ceasefire violations and their proxy war: Indian activist and writer in London pic.twitter.com/5LbLB2x9pD
— ANI (@ANI) January 26, 2018