तुर्की द्वारा काले सागर में खोजे प्राकृतिक गैस भंडार 320 बिलियन क्यूबिक मीटर की कीमत 80 अरब डॉलर से भी ज्यादा आंकी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के प्रमुख ने ये जानकारी दी।
21 अगस्त को, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने देश के इतिहास में सबसे बड़ी गैस खोज की घोषणा की। गैस की खोज काला सागर तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित सकरीया गैस फील्ड में समुद्र के नीचे 2,100 मीटर की गहराई पर की गई थी।
बिरोल ने कहा कि इस खोज को अंतर्राष्ट्रीय संदर्भों में “विशाल” माना जाता है और इसकी तुलना 2010 के बाद से उत्तरी सागर में नॉर्वे की सभी खोजों के बराबर है। उन्होंने तुर्की के लिए गैस के महत्व पर बल दिया, उन्होने कहा तुर्की गैस आयात पर 99 प्रतिशत निर्भर है।
उन्होने कहा, तुर्की को अपने प्राकृतिक गैस आयात बिल को कम करने में मदद करेगा, जो पिछले साल लगभग 12 बिलियन डॉलर था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से उत्पादन शुरू करने के लिए लगभग 6 अरब डॉलर का निवेश आवश्यक है, जो 2023 के लिए लक्षित है।
बिरोल के अनुसार, यह महत्वाकांक्षी 2023 लक्ष्य असंभव नहीं है क्योंकि यह अन्य गैस खोजों के साथ किया गया है, बशर्ते कि इसके निवेश को प्राथमिकता दी जाए और आधिकारिक प्रक्रियाओं से तुरंत निपटा जाए। बायोल ने ये भी कहा कि यह पूरी तरह से अपनी व्यापार घाटे की समस्याओं को हल नहीं करता है।