नेल्शन मंडेला के भतीजे को 12 साल की जेल, अफ्रीकन कबीले के हैं राजा

साउथ अफ्रीका के 10 मान्य राजाओं में से एक बुएलेखाया दलिंदयेबो को 12 साल की जेल की सजा दी गई है। उनपर 20 साल पहले प्रजा पर अत्याचार, अपहरण और आगजनी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। बुएलेखया साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के भतीजे हैं। गुरुवार को उन्हें पूर्वी केप प्रांत के मथाथा सुधारग्रह में भेज दिया गया।

‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह दक्षिण अफ्रीका के पहले राजा हैं, जिन्हें जेल गए हैं। लम्बे समय से जेल से बाहर रहने के लिए वह बचने की कोशिश में लगे हुए थे। बुएलेखाया थेंबू कबीले के राजा रहे हैं। उस कबीले की आबादी करीब सात लाख है। साल 2009 में करीब दो दशक पहले के उनके अपराधों के लिए उनपर हत्या, आगजनी और उत्पीड़न के आरोप सिद्ध किए गए थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपील पर मानव हत्या के दोष को हटाकर उनकी सजा को कम कर 12 साल की जेल कर दिया। साभार: news24online

विज्ञापन