सऊदी अरब के क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को राजगद्दी के उत्तराधिकारी के रूप में अपने पहले विदेशी दौरे की शुरुआत मिस्र से की है.
अपनी यात्रा के दुसरे दिन क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान ने सोमवार को काहिरा में अल-अजहर के ग्रैंड इमाम, अहमद अल-तैयब से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने इस्लामिक और अरब दुनिया के सामने आने वाले खतरों का सामना करने में मिस्र के अल-अज़हर की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की.
बैठक की शुरुआत में, अल-तैयब ने सऊदी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने अल-अजहर और मिस्र के लोगों और सऊदी अरब के लोगों की प्रशंसा की.
فضيلة الإمام الأكبر أ.د #أحمد_الطيب شيخ #الأزهر_الشريف رئيس #مجلس_حكماء_المسلمين يستقبل صاحب السمو الملكي الأمير #محمد_بن_سلمان بن عبد العزيز آل سعود، ولي عهد المملكة العربية #السعودية، في مكتبه بمقر مشيخة الأزهر الشريف.#ولي_العهد_في_القاهرة pic.twitter.com/OQg1M9u51V
— مجلس حكماء المسلمين (@MuslimElders) March 5, 2018
सऊदी क्राउन प्रिंस ने अल-अज़हर अल-शरीफ और उसके विशिष्ट विद्वानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अरब दुनिया में ये इस्लामिक विचारों के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है. उन्होंने सऊदी अरब की और से सह-अस्तित्व, शांति और चरमपंथी विचारों से लड़ने की संस्कृति को फैलाने में इजिप्शियन संस्थान द्वारा की गई भूमिका की सराहना भी की.