
सऊदी अरब मे सर्कस में लड़कियों के असभ्य कपड़े पहनने को लेकर मनोरंजन प्रमुख को बर्खास्त कर दिया गया है।
‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ के अनुसार, शाही फरमान के जारी होने के बाद तत्काल सऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष अहमद अल-खातिब को उनके पद से बर्खास्त किया गया है।’
समाचार वेबसाइट ‘सबक’ ने बताया, रियाद में सर्कस के विवादित शो में महिलाओं के ‘असभ्य’ कपड़े पहनने को लेकर खातिब को पद से हटाया गया है। सोशल मीडिया पर सर्कस का विडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़की गुलाबी रंग के बदन से चिपके हुए कपड़ों में नजर आ रही हैं।
ध्यान रहे खातिब की बर्खास्तगी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के सुधारों के बीच हुई है, जिन्होंने महिलाओं को ड्राइविंग, सिनेमाघरों और संगीत कार्यक्रमों पर दशकों के लंबे प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया है।
अहमद अल-खातिब को 2016 में जीईए के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था, जो सरकारी निकाय देश में मनोरंजन कार्यक्रमों की देखरेख करता है, जिसमें राष्ट्रीय दिवस उत्सव भी शामिल है और सितंबर में सर्क डी डी सोइलिल की मेजबानी करता है।