अबु धाबी के प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नहयान इस समय भारत दौरे पर हैं. इस वर्ष भारत में रिपब्लिक डे के मौके पर एक मुख अतिथि की तरह भारत आमंत्रित किये गए हैं. भारत पहुँचने पर मोहम्मद बिन जायद अल नहयान का स्वागत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ अलग अंदाज़ में किया. मोदी अपने लुभावने तरीके से एयरपोर्ट पर गले लगा लिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत के संबंधों को तरजीह देते हुए व्यक्तिगत रूप से दिल्ली हवाईअड्डे पर जाकर सशस्त्र बलों के उपसर्वोच्च कमांडर नहयान की अगवानी की.
शेख मोहम्मद की यह पिछले साल फरवरी के बाद दूसरी भारत यात्रा है. वही उससे पहले साल 2015 में मोदी ने अरब देशो की यात्रा की थी. परिणामस्वरूप भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच संबंधों में तेजी आई है. और इस दौरे पर भी यूनाइटेड अरब अमीरात और भारत के बीच कई एहम समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुई.
अपने इस दौरे पर शेख मोहम्मद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से भी मिलेंगे. गुरुवार को शेख मोहम्मद मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेंगे.
ترتبط الهند و الإمارات بروابط الصداقة القوية والتعاون الواسـع و نتطلع إلى تحسين هذه الروابط وتعزيزالعلاقات أكثر و إلى آفاق أوسع [email protected]
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2017
مرحبا بصاحب السمو الشيخ محمد بن زايد آل نهيان على أرض الهند، نفتخر باستضافتكم و نسعد بحضوركم فى إحتفالاتنا بيوم الجمهورية. pic.twitter.com/UfEa2i4hCG
— Narendra Modi (@narendramodi) January 24, 2017