वॉशिंगटन पोस्ट ने मोदी का उड़ाया जमकर मजाक

देश 67वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है, उधर अमेरिका की मशहूर वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर मजाक उड़ाया है। मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के स्वागत के समय गले लगाने पर मजाक बनाया गया है। वेबसाइट ने हेडलाइन “Narendra Modi won’t stop hugging world leaders no matter how awkward it is” से खबर चलाई है।

फ्रांस के राष्ट्रपति जब तीन दिन के दौरे पर भारत आए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में हुई। इस मौके पर उन्होंने अपने फ्रांसिसी मेहमान को गले लगाकर अभिवादन किया। मगर वॉशिंगटन पोस्ट ने अपनी खबर में बताया कि मोदी दुनिया के राजनेताओं  को गले लगाना नहीं छोड़ेंगे भले ही इससे भले ही दूसरे को तकलीफ की हालत पैदा हो। दरअसल अंग्रेजी अखबार के मुताबिक रॉक गार्डेन में जब मोदी ओलांद से उनकी कलाई पकड़कर गले लगाया तो ओलांद थोड़ा तकलीफ महशूस की और वो पीछे मुड़े।

इस दौरान की तस्वीरों को कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर सोशल साइट पर शेयर किया। अंग्रेजी अखबार ने उसको भी अपनी खबर में जोड़ा है। इसके अलावा इस खबर की शुरुआत में ही एडिटेड वीडियो भी लगाया गया है जिसमें दुनियाभर के तमाम राजनेताओं ओबामा, शिंजो आबे सहित  फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को गले लगाते दिखाया गया है। खबर का हो रहा विरोध वॉशिंगटन पोस्ट की इस खबर पर कई कमेंट्स आ रहे हैं। इसमें सभी ने इस तरह के खबर की निंदा की है। कुछ ने तो लिखा है कि ऐसी खबरों की अपेक्षा  वॉशिंगटन पोस्ट जैसे अखबार से नहीं की जा सकती। (crimeindiaonline)

विज्ञापन