स्विजरलैंड: लड़कों के साथ स्विमिंग सिखने से मना करने पर नागरिकता देने से किया इंकार

Muslim woman
Muslim woman

स्विट्जरलैंड ने दो मुस्लिम लड़कियों की ओर से मिले नागरिकता के आवेदन इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उन्होंने लड़कों के साथ स्विमिंग सिखने से मना कर दिया था.

2 और 14 साल की इन दोनों लड़कियों ने अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करते हुए लड़कों की मौजूदगी में स्विमिंग सिखने से मना कर दिया जिसके बाद स्विस सरकार ने दोनों लड़कियों पर स्कूल के पाठ्यक्रम के मुताबिक नहीं चलने का आरोप लगाते हुए स्विस पासपोर्ट के लिए दोनों लड़कियों की अर्ज़ी ठुकरा दी हैं. इसके अलावा इसी तरह के एक ओर मामले में दो अन्य लड़कियों के पिता पर कोर्ट ने 4000 स्विस फ्रैंक्स (करीब 2 लाख 60 हज़ार रुपए) जुर्माना किया गया है.

स्विट्जरलैंड की न्यूट्रलाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष स्टीफन व्हेर्ले ने कहा कि जो भी शर्तों का पालन नहीं करेगा, कानून का उल्लंघन करेगा, उसे न्यूट्रलाइज्ड नहीं किया जाएगा या नागरिकता नहीं दी जाएगी.

विज्ञापन