ईद-मिलादुन्नबी (सल्ल.) के मोके पर मोरक्को के बादशाह ने 605 कैदियों की सज़ा माफ़ की

king

रबत: इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के जन्मदिवस यानि ईद-मिलादुन्नबी (सल्ल.) के मुबारक दिन को मोरक्को में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता हैं.

इस मुबारक मोके पर मोरक्को के बादशाह मुहम्मद VI ने 605 कैदियों की सज़ा माफ़ की हैं. इस बात की पुष्टि न्याय और स्वतंत्रता के मंत्रालय ने करते हुए कहा कि मोरक्को की विभिन्न अदालतों ने दोषी करार देते हुए सज़ा दी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 465 कैदियों की सज़ा को पूरी तरह माफ़ किया गया हैं, 5 कैदियों को उनकी शेष जेल की सजा खत्म की गई. वहीँ 448 कैदियों को उनकी कठोर जेल की सज़ा में रियायत दी गई.

इसके अलावा 23 कैदियों की उनके कारावास अवधि या शेष जेल की सजा खत्म की गई. 6 कैदियों को उनके जेल नियमों के अनुसार जुर्माना भरने में छुट दी गई. 105 कैदियों का जुर्माना रद्द किया गया.

विज्ञापन