पासपोर्ट के सामान्य निदेशालय जवाज़ात के अनुसार, सऊदी नागरिकों के लिए पांच अरब देशों के साथ 11 देशों में यात्रा प्रतिबंध अभी भी लागू है।
इन देशों में COVID-19 महामारी के मामलों के फैलने के बाद बैन लगाया गया था।
इन देशो में ये देश शामिल हैं लेबनान, सीरिया, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, कांगो, लीबिया, आर्मेनिया, बेलारूस और वेनेजुएला।
ये देश उन 16 देशों की सूची में शामिल हैं, जहां कोरोनोवायरस को रोकने के लिए किये गएएहतियाती उपायों और निवारक प्रोटोकॉल के तहत डायरेक्ट और इंदिरेक्ट रूप से इन देशो की यात्रा पर प्रतिबंध पहले लगाया गया था।
जैसा की हम जानते है की इन देशों में से, चार देशों – इथियोपिया, तुर्की, वियतनाम और भारत में यात्रा प्रतिबंध सोमवार को हटा लिया गया। इससे पहले 7 जून को ministry of home ने सऊदी नागरिकों के इंडोनेशिया जाने पर से प्रतिबंध हटा लिया था।
अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में, जवाज़त ने पहले सउदी की विदेश यात्रा के लिए ज़रूरी शर्तो के बारे में बताया था।
इसके अनुसार, गैर-अरब देशों की यात्रा करने का इरादा रखने वाले सउदी के पासपोर्ट की वैधता छह महीने से अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही अरब देशों की यात्रा के लिए पासपोर्ट की वैधता तीन महीने से अधिक होनी चाहिए।
नागरिकों के लिए, जो अन्य खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) राज्यों की यात्रा करते हैं, उनके राष्ट्रीय आईडी कार्ड की वैधता भी तीन महीने से अधिक होनी चाहिए