भारत-पाकिस्तान के तल्ख रिश्तों के बीच भारतीय सैनिकों और पाकिस्तानी जवानों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वे साथ मिलकर डांस कर रहे है। वीडियो रूस के चेबार्कुल शहर का है।
सीमाओं पर एक-दूसरे को दुशमन समझने वाले ये सैनिक पंजाबी गीतों की धुन पर जमकर डांस कर रहे है। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों सेनाओं के बड़े अधिकारी भी स्टेज पर एक-दूसरे के साथ ठुमके लगाते दिख रहे।
Unseen video #indianarmy and #Pakistaniarmy jawan/ officers dancing together at #SCO in #Chebarkul, #Russia pic.twitter.com/FA2kCdttiI
— manish prasad (@followmkp) August 29, 2018
बता दें कि चेबार्कुल में बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शांति मिशन 2018 संपन्न हुआ। इसमे भारत और पाकिस्तान के अलावा रूस, चीन समेत अन्य एससीओ देशों की सेना ने हिस्सा लिया। इस संयुक्त युद्धाभ्यास में रूस के 1,700 सैनिक, चीन ने 700 और भारत ने 200 सैनिको को उतारा।
Music unites Indian and Pakistani soldiers at #SCO military exercises in Russia pic.twitter.com/FToRho5DQl
— Sabena Siddiqi (@sabena_siddiqi) August 29, 2018
एससीओ की स्थापना चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और तजाकिस्तान द्वारा साल 2001 में की गई थी। इसे नाटो को काउंटर करने वाले संगठन के तौर पर देखा जाता है, सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाता है।
Very Intresting #video from #Chebarkul. @HQ_IDS_India @TheSatishDua shared car with #PakistanArmy officer. It happens only in #SCO2018 . #Pakistan image building in russia but in #Kashmir #proxywar on. pic.twitter.com/nA902Lm1F0
— manish prasad (@followmkp) August 29, 2018
एससीओ शांति मिशन अभ्यास का आयोजन हर दो साल में होता है। शुरुआत में इसमें मध्य एशियाई देश हिस्सा लेते थे। पर पिछले साल जून में भारत व पाकिस्तान को भी इसमें शामिल किया गया।