नई दिल्ली: अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया की एक मस्जिद में कथित आगजनी की घटना सामने आई है। हालांकि यह दक्षिणपंथियों का हमला लग रहा है। दरअसल, घटनास्थल से न्यूजीलैंड में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करने वाला एक पत्र मिला है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस्लामिक सेंटर ऑफ एस्कोंदिदो के सदस्यों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद में लगी आग ज्यादा खतरनाक नहीं थी और मस्जिद में मौजूद लोगों ने दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग को बुझा दिया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच आगजनी और घृणा अपराध की आशंका के तौर पर की जा रही है।
पुलिस लेफ्टिनेंट क्रिस लिक ने बताया कि पार्किंग स्थल से एक पत्र मिला है जिसमें इस महीने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हुए हमले का जिक्र है। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी।
उन्होंने इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं दी कि पत्र में क्या लिखा है। जांचकर्ताओं ने संदिग्ध के बारे भी जानकारी साझा नहीं की। पुलिस ने KNSD टीवी को बताया कि घटना के समय मस्जिद में 7 लोग मौजूद थे। उन्होंने दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले अग्निशामक से आग को बुझा दिया।
इससे पहले ब्रिटेन के बर्मिंघम में 4 मस्जिदों पर भी हमला हुआ था। ये हमला NZ में हुए मस्जिद हमले के बाद हुआ था। जिसकी पुलिस फिलहाल जांच कर है।