नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएसओ) ने रविवार को अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृति की जानकारी देने के लिए सफलतापूर्वक वेबीनार आयोजित किया।
स्कॉलरशिप एक्सपेर्ट और करियर काउंसलर मुहम्मद हुसैन ने देश भर से ऑनलाइन जुड़े छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने केंद्रीय, राजकीय और निजी संस्थानों से मिलने वाली छात्रवृति के बारे में जानकारी दी। उन्होने सबसे पहले केंद्र सरकार विशेषकर अल्पसंख्यक मंत्रालय की और से दी जाने वाली छात्रवृति के बारे में बताया।
उन्होने केन्द्रीय छात्रवृतियों में मेरिट कम स्कॉलरशिप फॉर प्रोफेशनल एंड टेक्निकल कोर्स, नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल, पढ़ो प्रदेश स्कीम, बेगम हजरत महल, सीखों और कमाओ, नई उड़ान, उस्ताद स्कीम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा मौलाना आजाद एजुकेशन लोन, राजीव गांधी एजुकेशन लोन, इंजनीयरिंग छात्रों के लिए IFWS के बारे में बताया।
हुसैन ने केन्द्रीय छात्रवृति के बाद विभिन्न राज्य सरकारों की और से दी जाने वाली छात्रवृति और उनके छात्रवृति से जुड़े आधिकारिक पोर्टल के बारे में बताया। उन्होने इस दौरान छात्रवृति के लिए आवेदन करने का तरीका, उनकी अंतिम तिथि, छात्रवृति की अहर्ता और नियम शर्तों का भी उल्लेख किया।
Posted by MSO on Sunday, October 11, 2020
इसके अलावा विभिन्न निजी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं जैसे फेयर एंड लवली, इंस्पायर, महिंद्रा आल इंडिया, इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक (IDB) सीमा खतीब, टाटा ट्रस्ट, हमदर्द नेशनल फाउंडेशन, हाजी अली ट्रस्ट, जमीयत उलेमा ए हिन्द आदि की और से दी जाने छात्रवृतियों के बारे में भी बताया।
उन्होने कहा कि छात्रवृतियों से जुड़ी जानकारी के अभाव में आज मुस्लिम समाज में कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे है। ऐसे में मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसएसओ) ने छात्रों को जागरूक करने की बड़ी पहल की है। जो छात्रों को धन के अभाव में उच्च शिक्षा हासिल करने में सहायक होगी।
वहीं संगठन के अध्यक्ष शुजात अली कादरी ने कहा कि मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा हुआ समाज है। धन के अभाव में छात्रवृति शिक्षा हासिल करने का आसान तरीका है। उन्होने बताया , एमएसओ देश भर में करियर काउंसलिंग के केंप आयोजित करता है। कोरोना महामारी के मद्देनजर अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए वेबिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होने करियर काउंसलर मुहम्मद हुसैन सहित सभी छात्रों को धन्यवाद किया।