पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शॉ और दो अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को नारा लगाने के मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, हुगली में बीते दिन शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी की अगुवाई में रैली निकाली गई थी। इस रैली का एक Video वायरल हो रहा है। Video में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश के गद्दारों को, गोली मारो सालों को’ के नारे लगाते दिख रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश शॉ और दो भाजपा कार्यकर्ता रॉबिन घोष और प्रभात गुप्ता को मामले में गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें आज चंदननगर कोर्ट में पेश किया गया।
West Bengal: BJP Yuva Morcha President Suresh Shaw and two-party workers arrested, to be produced before Chandannagar court, in connection with "desh ke gaddaron ko, goli maaro saalo ko" slogan raised at BJP rally in Chandannagar yesterday https://t.co/DzAz4DpcU2
— ANI (@ANI) January 21, 2021
इस मामले में शॉ ने कहा, “हम किसी भी तरह से हिंसा नहीं फैला रहे। हम सिर्फ सेना से देश के गद्दारों को गोली मारने के लिए कह रहे हैं।” दूसरी तरफ भाजपा के ही एक नेता शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी सदस्यों को इस तरह के नारों से बचने की सलाह दी है।
बता दें कि इस नारे पर पहले भी काफी विवाद हो चुका है। भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने जनवरी 2020 में दिल्ली में यही नारे लगाए थे। इस नारे को लेकर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।