बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम है कि वह कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि कांग्रेस आलाकमान ने संजय निरूपम को दिल्ली बुलाया है।
मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। यदि कांग्रेस उर्मिला को टिकट देती है तो उनका भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। यह सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है।
राजनीतिक सूत्रों ने कहा कि उनके नाम पर पार्टी नेतृत्व काफी आगे बढ़ चुका है और जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय की घोषणा कर दी जाएगी। उर्मिला मातोंडकर (45) का नाम राजनीति के गलियारे में पिछले कुछ दिनों से चल रहा है, क्योंकि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक प्रभावी उम्मीदवार चाहती है।
उर्मिला ने मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ में बाल अभिनेत्री के रूप में काम किया। इससे उनके करियर को काफी मजबूती मिली।
बाद में उन्होंने डकैत, बड़े घर की बेटी, नरसिम्हा, चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, कौन, मस्त, दिल्लगी, खूबसूरत, जंगल, प्यार तूने क्या किया, एक हसीना थी, ओम जय जगदीश, भूत, पिंजर जैसी प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया।