मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना अक्षर अपने बयानो की वजह से सुर्ख़ियो में रहती है। हमेशा सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली ट्विंकल ने इस बार भी ऐसा बयान दिया है जिस पर देश में बवाल मच गया है। उन्होंने पैड पर टैक्स लगाने की आलोचना करते हुए उन राजनेताओ पर निशाना जो 65 साल से अधिक उम्र के है।
दरअसल ट्विंकल खन्ना आजकल अपनी फ़िल्म ‘पैडमै’ के प्रमोशन में व्यस्त है। वह इस फ़िल्म की निर्माता है। इसलिए प्रमोशन के लिए वह देश विदेश में घूम रही है। इस दौरान वह आक्स्फ़र्ड यूनिवर्सिटी भी गयी और जहाँ फ़िल्म को दिखाया गया। यह पहला मौक़ा था जब किसी फ़िल्म को आक्स्फ़र्ड यूनिवर्सिटी में दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने बीबीसी न्यूज़ को इंटरव्यू दिया।
इसी इंटरव्यू में उन्होंने विवादित बयान दिया। जब उनसे सेनेटरी पैड के टैक्स फ़्री न होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा की वियाग्रा टैक्स फ्री है लेकिन पैड्स पर टैक्स लिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर पॉलिसिमेकर्स 65 साल से अधिक वाले हैं और वो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से पीड़ित हैं। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल होना शुरू हो गया।
लोगों ने ट्विंकल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालाँकि उन्होंने यह भारत के राजनेताओ के लिए नही कहा था। उन्होंने अमेरिका के संदर्भ में यह बयान दिया। लेकिन इसे भारत के साथ जोड़कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। मामला बढ़ता देख ट्विंकल ने ट्वीट कर अपनी सफ़ाई दी। उन्होंने उस इंटरव्यू का पूरा अंश ट्वीट कर लिखा, ‘ जिन लोगों ने मेरे बयान को सही से नहीं समझा उनके लिए ये वीडियो पोस्ट कर रही हूं।’
इस विडियो में ट्विंकल ने कहा कि भारत में सेनेटरी पैड पर 12 फ़ीसदी टैक्स लगता है जबकि झाड़ू पर 0 फ़ीसदी। जबकि अमेरिका में भी पैड पर टैक्स लगता है जबकि वियाग्रा टैक्स फ़्री है। क्योंकि ज़्यादातर पॉलिसी मेकर 65 साल से अधिक उम्र के है और इरेक्टायल डिस्फंक्शन से पीड़ित हैं। इसलिए विडियो से यह साफ़ हो गया कि ट्विंकल ने भारत के लिए नही बल्कि अमेरिकी पॉलिसी मेकर के लिए यह बात कही।
Tried it ? … how do you know about dysfunction ? https://t.co/XXYfQ2Wl9C
— SagarMJ (@sagarmj0907) January 22, 2018
Why do u say the policies r made by men? Aren’t women part of policy making too? So, men above 65 need viagra hence d tax is less den can we say, women aged 65 also don’t reduce the GST coz they go into menopause? Ur PR made u smart, let them tweet. Just take the credit n enjoy.
— United Hindus (@ShrikantPatki1) January 22, 2018
Folks who haven’t bothered to read my subsequent tweets making it clear what I am talking about – here is a clip from the @BBCNews interview about tax-free viagra, brooms and sanitary pads #PadManTalks pic.twitter.com/Vq1rMWM9eM
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) January 23, 2018