फिल्‍म घायल वंस अगेन की सफलता से खुश सनी बनाएंगे अब सीक्‍वल घायल-3

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सनी द्योल की फिल्‍म घायल वंस अगेन रिलीज हुई। यह फिल्‍म दर्शकों का काफी पसंद आई हैं। ऐसे में अब सनी द्योल का कहना है कि अब वह फिल्‍म घायल का सीक्‍वल घायल-3 बनाएंगे। हालांकि कब तक बनाएंगे इस बात का जिक्र नहीं किया।

फिल्‍म घायल वंस अगेन की सफलता से खुश सनी बनाएंगे अब सीक्‍वल घायल-3

यह फिल्‍म इतनी हिट होगी
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल की फिल्‍म घायल वंस अगेन रिलीज हुई है। इस फिल्‍म को जबर्दस्‍त सफलता हासिल हुई है। यह फिल्‍म वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म घायल की सीक्वल है, बावजूद इसके इसे दर्शकों ने इसे हाथों हाथ लिया। फिल्‍म की सफलता को देखकर फिल्‍म के निर्माता व अभिनेता सनी द्योल का कहना है कि उन्‍हें उम्‍मीद नही थी कि उनकी यह फिल्‍म इतनी हिट होगी, लेकिन उन्‍हें यह भरोसा था कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। हालांकि साथ ही उनका कहना है कि इस फिल्‍म को बनाने में उन्‍हें काफी मेहतन करनी पड़ी। सही स्क्रिप्ट हर चीज के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी, लेकिन 26 साल में बनने वाली फिल्‍म ने उन्‍हें इसका अगला सीक्‍वल बनाने के लिए प्रेरित कर दिया।

इस फिल्‍म ने प्रेरित किया
सनी का कहना है कि अब वह घायल-3 सीक्‍वल बनाएंगे। उन्‍हें भरोसा है कि इसका तीसरा भाग भी दर्शकों को काफी पसंद आएगा। हालांकि वह इसे कब तक बनाएंगे इस बात का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि फिल्‍म घायल वंस अगेन जितना समय नहीं लगेगा। बताते चलें कि बीती 6 फरवरी को रिलीज हुई घायल वंस अगेन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ रु. की कमाई की थी। सबसे खास बात तो यह है कि फिल्म में अभिनेता सनी देओल लीड रोल में रहे। इतना ही नहीं सनी ने ही इस फिल्‍म की कहानी लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी किया। फिल्‍म में सनी देओल के अलावा सोहा अली खान, ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा जैसे बड़े सितारे भी दिखे। (jagran)

विज्ञापन