बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने दुबई में कल यानी सोमवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। दुबई में शाहरुख खान के बर्थडे का जश्न दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर बना। शाहरुख के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा ने एक जबरदस्त लाइट शो ऑर्गनाइज किया गया।
शाहरुख के दोस्त करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बुर्ज खलीफा के सामने काफी मजेदार अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई पड़ रहे हैं। करण जौहर ने वीडियो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे शाहरुख। लव यू। खुदा करे कि ये रोशनियां हमेशा जगमगाती रहें।
#BurjKhalifa adds sparkle to the birthday celebration of the Baadshah of Bollywood! Happy birthday @iamsrk! #ShahRukhKhan
احتفالاتنا بعيد ميلاد نجم بوليوود وملكها، شاروخان، لا يمكن أن تمر دون أن نضيء #برج_خليفة لنهنئه على طريقتنا! كل عام وأنت بخير! pic.twitter.com/xFMycVD90V— Burj Khalifa (@BurjKhalifa) November 2, 2020
वहीं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बुर्ज खलीफा से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह बिल्डिंग के सामने पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
It’s nice to see myself on the biggest and tallest screen in the world. My friend @mohamed_alabbar has me on the biggest screen even before my next film. Thanks & love u all @BurjKhalifa & @EmaarDubai. Being my own guest in Dubai… my kids mighty impressed and me is loving it! pic.twitter.com/qXUB6GERc0
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2020
उन्होंने अपनी फोटो को साझा करते हुए लिखा, “अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखकर काफी खुशी हो रही है। मेरे दोस्त मोहम्मद अलाबार ने मेरी अगली फिल्म के पहले ही मुझे स्क्रीन पर दिखा दिया। दुबई में मेरा अपना मेहमान होने के नाते, मेरे बच्चे इससे काफी प्रभावित हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मैं भी इससे बहुत प्यार कर रहा हूं।”