संजय दत्त को मिलेगी सजा में छूट, फरवरी में रिहा होंगे!

संजय दत्त को मिलेगी सजा में छूट, फरवरी में रिहा होंगे!

मुंबई। पुणे की यरवदा जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फरवरी महीने के आखिरी हफ्ते में रिहा हो सकते हैं। साल 2013 से जेल में बंद संजय दत्त को अच्छे चालचलन के चलते सजा पूरी होने के पहले ही रिहा किया जा सकता है। तय समय के मुताबिक संजय दत्त को अक्टूबर में जेल से रिहा होना था। लेकिन नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी को 114 दिन पहले कुछ शर्तों के पालन के साथ सजा में छूट दी जा सकती है।

1993 बम धमाकों के बाद वो प्रतिबंधित हथियार एके-47 राइफल रखने के दोषी करार दिए गए थे। और उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। संजय दत्त मई 2013 से जेल में बंद हैं। जेल में अच्छा बर्ताव होने के कारण यरवदा जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा करने का प्रस्ताव दिया था जिस पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है।

कोर्ट ने संजय दत्त को पांच साल की सजा दी थी। इसमें उन्होंने 18 महीने पहले ही जेल में गुजारे थे। लिहाजा साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी। संजय दत्त ने करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है। इस बीच वो कई बार फरलो  की छुट्‌टी पाकर बाहर रहे हैं। News18

विज्ञापन