बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी पहचान को लेकर कहा कि उन्होंने अपने बलबूते अपना ये मुकाम बनाया है। अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘सर्वानन’ का ट्रेलर लांच करने टोरंटो पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि अपने प्रशंसकों की वजह से आज वह इस स्थिति में हैं कि वह पोस्टर का चेहरा बन सकी हैं, लेकिन उन्हें और उपलब्धियां हासिल करनी हैं।
प्रियंका ने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है वह बिना किसी की मदद लिए कड़ी मेहनत के बलबूते हासिल किया है। उन्होंने आगे कहा, मैंने बिना किसी की मदद लिए फिल्म जगत में शुरुआत की। मेरे लिए न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि मुंबई शहर भी नया था। मैं किसी को जानती भी नहीं थी, इसलिए मैंने जो कुछ भी किया बिना किसी की मदद लिए अपने दम पर किया।
प्रियंका ने कहा कि दुनिया भर के प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह ने उन्हें अच्छा काम करने की शक्ति दी है। अपने चाहने वालों की बदौलत वह पोस्टर पर नजर आ सकी हैं।
प्रियंका इन दिनों अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह फिल्म ‘बेवॉच’ के जरिए हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।