साल 2012 में लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता रह चुके पहलवान योगेश्वर दत्त ने अभिनेता सलमान खान को रियो ओलिंपिक के लिए भारत का ‘गुडविल एंबेसडर’ बनाने का तीखा विरोध किया है।
PT Usha,Milkha Singh jaise bade sports star hai jinhone kathin samay me desh ke liye mehnat ki. Khel ke kshetra me Es ambassador ne Kya kiya
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
शनिवार को दिल्ली के ओलिंपिक भवन में गुडविल एंबेसडर के तौर पर सलमान खान के नाम की घोषणा हुई थी। इसके बाद योगेश्वर ने ट्वीट करके कहा-पीटी उषा, मिल्खा सिंह जैसे बड़े स्पोर्ट्सस्टार हैं भारत में, जिन्होंने कठिन समय में देश के लिए मेहनत की थी। खेल के क्षेत्र में इस एंबेसडर ने आखिर किया क्या है।
Kahi bhi ja Kar apni movie ka promotion kare,Es desh me adhikar hai Lekin Olympic movie promotion ki jagah Nahi https://t.co/ed6vCqNMXT
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016
33 साल के पहलवान दत्त ने कहा कि ओलिंपिक फिल्म प्रमोशन की जगह नहीं है। उन्होंने लिखा- एंबेसडर का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या। क्यों पागल बना रहे हो देश कि जनता को।
Ambassador का क्या काम होता है कोई मुझे बता सकता है क्या. क्यूँ पागल बना रहे हो देश कि जनता को.? https://t.co/vtjb0XWdP8
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) April 23, 2016