मुंबई,रितिक रोशन हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद वो पहली बार दिखे हैं। वो बैसाखी के सहारे से खड़े हो पा रहे हैं। रितिक की टांग पर प्लास्टर है।
ये फोटो उनके दोस्त गोल्डी बहल की जन्मदिन पार्टी के हैं। डॉक्टर के बिस्तर पर रहने की ताकीद करने के बावजूद वो अपने दोस्तों को देख खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने बैशाखी के सहारे दोस्तों का पार्टी में साथ दिया। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद रहे। रितिक रोशन ने ये फोटो ट्विटर पर शेयर किए हैं।
रितिक रोशन इस समय पूरी तरह अपनी आने वाली फिल्म मोहनदजोदड़ो की शूटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं। यह एक पीरियड फिल्म है। फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग करते हुए एक हफ्ते पहले वो चोट खा बैठे थे।
टांग में फ्रैक्चर के बाद रितिक रोशन को शूटिंग से दूर होना पड़ा था। डॉक्टर ने उनको आराम करने की सलाह दी थी। उनके लिए काम करना या चलना फिरना उनकी चोट को बढ़ा सकती है। लेकिन वो दोस्तों के आने पर बैसाखी से खड़े हो गए।मोहनजोदड़ो इस साल अगस्त में रिलीज हो सकती है।
साभार अमर उजाला
विज्ञापन