मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को फुटबॉल विश्वकप फाइनल के बहाने देश के हालात पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेल गया और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं।
हरभजन ने कहा, ‘’लगभग 50 लाख की आबादी वाला छोटा सा देश क्रोएशिया फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं. सोच बदलो देश बदलेगा।’’
लगभग 50 लाख की आबादी वाला देश क्रोएशिया फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा
और हम 135 करोड़ लोग हिंदू मुसलमान खेल रहे है।#soch bdlo desh bdlega— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 15, 2018
बता दें कि विश्वकप फाइनल में क्रोएशिया को फ्रांस के हाथों 4-2 से हार मिली, लेकिन उसकी खूब तारीफ हो रही है। 42 लाख की आबादी वाला यह देश 1991 में बना था। क्रोएशिया पहली बार 1998 में विश्वकप खेला था और पहली बार में ही सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। क्रोएशिया वो टीम है जो बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी।
दूसरी और 20 साल बाद फ्रांस ने वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब फिर एक बार अपने नाम किया है। रूस में खेले गए फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से करारी शिकस्त दी है। साल 1998 के बाद दूसरी बार फ्रांस वर्ल्ड चैम्पियन बना और क्रोएशिया वर्ल्ड कप जीतने से एक कदम दूर रह गया।