– इंटरटेंमेंट पोर्टल spotboye.com की खबर के मुताबिक, मलाइका खान फैमिली के बांद्रा हाउस से हाल में ही मूव कर चुकी हैं।
– वे खार के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई हैं। उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है।
– यह वही अपार्टमेंट है जहां मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के इन-लॉज रहते हैं।
– मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका एक ब्रिटिश बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं।
– हालांकि, मलाइका के मैनेजर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
– मलाइका दुबई में सलमान-अरबाज खान की बहन अर्पिता खान की गोद भराई में भी नहीं दिखी थीं।
दोनों एक साथ हॉस्ट कर रहे थे शो
– मलाइका-अरबाज के साथ पॉवर कपल नाम का शो हॉस्ट कर रही थीं।
– फिलहाल मलाइका शो में नहीं नजर आती हैं और अरबाज इसे अकेले हॉस्ट कर रहे हैं।
– सेट से जुड़े सोर्स ने एक मीडिया हाउस को बताया, ”दिसंबर में जब से शो की शुरुआत हुई तब से दोनों हस्तियां अपने लिए अलग-अलग रूम की मांग करते रहे। वे सेट पर एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे।”
– ”ब्रेक के वक्त भी दोनों अपने-अपने रूम में रहते थे और कम ही साथ देखे जाते थे।”
कब हुई थी दोनों की शादी?
– अरबाज ने मलाइका से दिसंबर 1998 में शादी की थी।
– शादी से पहले दोनों ने पांच साल तक डेटिंग की थी।
– मलाइका अरबाज से 6 साल छोटी हैं।
हाल में ही टूटा था फरहान- अधुना का 15 साल पुराना रिश्ता
– इसी महीने एक्टर फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हुए। दोनों की साल 2000 में शादी हुई थी।
– फरहान अपना घर छोड़कर बहन जोया के घर में शिफ्ट हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही मुंबई में अपने नए घर में चले जाएंगे।
– दोनों ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा था, “मैं (फरहान) और अधुना आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चे हमारी प्रायोरिटी रहेंगे। उनकी देख-रेख हम करते रहेंगे। मैं नहीं चाहता कि बेवजह की अटकलों में उन्हें घसीटा जाए। हम यह चाहेंगे कि इस वक्त हमें पूरी प्राइवेसी दी जाए।”
http://bollywood.bhaskar.com/