ऐश्वर्या राय और आराध्या की हालत में सुधार, कोरोना के चलते हॉस्पिटल में है भर्ती

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव पाये जाने के बाद अब उन्हे नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इससे पहले वह घर पर ही होम क्वारंटाइन थी। हालांकि तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

अब खबर आ रही है कि नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को आइसोलेशन वार्ड की उसी वीआईपी विंग में शिफ्ट कर दिया गया है। अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या को तेज और आराध्या को हल्का बुखार था।

दोनों को आइसोलेशन वार्ड में डॉ. बर्वे और डॉ. अंसारी की निगरानी में रखा गया है। ये दोनों डॉक्टर ही लंबे समय से बच्चन परिवार के मेडिकल कंसल्टेंट हैं। वहीं अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन बीत चुके हैं। हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद से अमिताभ बीच-बीच में सोशल मीडिया पोस्ट करते रहते हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ाव बनाए हुए हैं।

अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग में  लिखा है-

जीवन की आपा धापी में कब वक्त मिला , कुछ देर कहीं पर बैठ कभी ये सोच सकूं
जो किया, कहा, माना , उसमें क्या बुरा भला  …”
– हरिवंश राय  बच्चन 

अब मिल रहा है 

…और इन लम्हों में मन ने घटनाओं के शब्दों को ट्रेस किया। घटनाएं जो स्पष्ट रूप से हो सकती हैं, जिनकी कल्पना कोई भी कर सकता है। विशिष्ट, सटीक और स्पष्टता के साथ। और आपको आश्चर्य है। आश्चर्य है कि इसके परिणामस्वरूप क्या हुआ? आपको आश्चर्य है कि इसे अलग तरह से किया जाना चाहिए था या नहीं? लेकिन आप आश्चर्य करिए, जितना भी कर सकते हैं…नसीब के फैसले, नसीब के ही रहते हैं।

विज्ञापन