30 साल बाद पुनर्जीवित हो उठा बर्फ में दबा जीव

30 years later revived creature buried in the ice!

नई दिल्ली। विज्ञान का संसार अजब-गजब घटनाओं से भरा हुआ है। जापानी वैज्ञानिकों ने दो जीवों को पुनर्जीवित करने में सफलता हासिल की है। जापान के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पोलर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने अंटार्कटिका में 30 साल पहले बर्फ में जमे जीव को पुनर्जीवित कर दिया है। टार्डिग्रेड या वॉटर बियर नाम का यह जीव 1983 में वैज्ञानिकों को जमी हुई अवस्था में अंटार्कटिका में मिला था।

INSECT2

इसे वहां से लाकर 20 डिग्री के तापमान में रखा गया और 2014 में इसे पुनर्जीवित किया गया। यह जानवर पर्वतों पर, गहरे समुद्र में, अंटार्कटिका और वर्षा जंगलों में पाया जाता है। यह अधिक तापमान, दबाव और रेडिएशन में भी खुद को बचा सकता है। इन्हें क्राइप्टोबायॉसिस स्टेज पर जाने के लिए भी जाना जाता है। ये वह स्टेज है जिसमें ये अपनी मेटाबॉलिक एक्टिविटीज को लंबे वक्त के लिए बंद कर लेते हैं।

साभार http://khabar.ibnlive.com/

विज्ञापन